उत्तर प्रदेश
27 May, 2026

नोएडावासियों को मिलेगी ई-बस की सौगात, जून से शुरू होगी बस सेवा

नोएडा प्राधिकरण जून माह से शहर में 100 ई-बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट के रूटों पर यात्रियों को सफर की सुविधा देंगी।

नोएडा, 25 मई।

शहर में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने की दिशा में नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल की है। जून महीने से शहर की सड़कों पर ई-बसें संचालित करने की तैयारी अंतिम चरण में है। करीब दो सप्ताह के भीतर इन बसों का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्राधिकरण के अनुसार, शुरुआती दौर में 100 ई-बसें सड़क पर उतारी जाएंगी। जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू होने के साथ ही अधिकांश बसें सेवा में आ जाएंगी। इन बसों में 10 डबल डेकर शामिल होंगी, जो बॉटेनिकल गार्डन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक तक चलेंगी। इसके अलावा 90 बसें नौ और 12 मीटर की होंगी, जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक के रूटों पर दौड़ेंगी। मासिक पास की दर पर अभी विचार-विमर्श जारी है।

टिकट बुकिंग के लिए एक मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है, हालांकि यात्री बस में कंडक्टर से भी टिकट ले सकेंगे। प्रत्येक रूट पर बसें 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी और पांच बसें स्टैंडबाय पर रहेंगी। प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि यूपी रोडवेज के साथ एमओयू की प्रक्रिया इसी सप्ताह पूरी कर ली जाएगी। जून के पहले सप्ताह में ट्रायल होगा और 15 जून से सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।

अधिकारियों का कहना है कि इन ई-बसों के रूट पर ई-रिक्शा का संचालन बंद किया जाएगा। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सेक्टर-90 बस डिपो में 20 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जहां 50 बसों को एक साथ चार्ज किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर भी चार वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़