सेलिब्रिटी गॉसिप
01 Jun, 2026

अफवाहों पर बॉबी देओल का जवाब, आलिया भट्ट संग विवाद से किया इनकार

अभिनेता बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ कथित अनबन की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया अफवाहों को निराधार बताया और फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दोनों के बीच किसी भी तनाव से इनकार किया हैं।

मुंबई, 01 जून।

अभिनेता बॉबी देओल ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ कथित विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में वायरल हुई चर्चाओं में दावा किया जा रहा था कि यशराज फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग के दौरान दोनों कलाकारों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी, जिसे बॉबी देओल ने पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।

एक बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने कहा कि जब उन्हें एक परिचित द्वारा इस तरह की खबर का स्क्रीनशॉट भेजा गया तो वे स्वयं भी हैरान रह गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना किसी तथ्य के इस प्रकार की बातें सोशल मीडिया पर तेजी से फैलाई जाती हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं होता।

बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की प्रशंसा करते हुए उन्हें अत्यंत मेहनती और पेशेवर कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि आलिया ने फिल्म के एक्शन और फाइट दृश्यों के लिए पूरी तैयारी की थी और सेट पर उनका व्यवहार हमेशा काम के प्रति समर्पित रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अधिकांश बातें सत्य से दूर होती हैं और वे हर अफवाह का जवाब देकर स्वयं को साबित करने में विश्वास नहीं रखते। उल्लेखनीय है कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़