सेलिब्रिटी गॉसिप
02 Jun, 2026

सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर भेजा कानूनी नोटिस

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजकर फिल्म को रोकने और सार्वजनिक माफी की मांग की है।

मुंबई, 02 जून।

अभिनेता सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को कानूनी नोटिस भेजा है। फिल्म कथित तौर पर सलमान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले पर आधारित बताई जा रही है। सलमान की कानूनी टीम का दावा है कि यह फिल्म उनके सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित मामले को प्रभावित कर सकती है।

सलमान के वकीलों ने फिल्म से जुड़ी सभी गतिविधियों को तत्काल रोकने की मांग की है और अक्षय पांडे से बिना शर्त सार्वजनिक माफी भी मांगी है। नोटिस में आरोप लगाया गया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार में सलमान खान का नाम और छवि उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल की गई है।

कानूनी टीम ने कहा कि यह कदम अभिनेता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है और उनकी लोकप्रियता का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश है। नोटिस में यह स्पष्ट किया गया है कि यदि 24 घंटे के भीतर मांगी गई शर्तों का पालन नहीं किया गया तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अक्षय पांडे या फिल्म से जुड़े निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस विवाद के अगले घटनाक्रम पर अब सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 

|
आज का राशिफल

मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़