प्रशासनिक खबरें
02 Jun, 2026

भोपाल गौतम नगर पुलिस ने दस हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार

भोपाल के गौतम नगर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल कुचबंदिया को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

भोपाल, 2 जून ।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में दर्ज एक एनडीपीएस प्रकरण में आरोपी का नाम सामने आने के बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही थी और उस पर पुलिस उपायुक्त जोन-03 द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

जांच के दौरान पहले एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी में यह तथ्य सामने आया था कि नशीले इंजेक्शन की सप्लाई राहुल कुचबंदिया द्वारा की गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मुखबिर तंत्र और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को जेपी नगर तिराहे के पास से दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट, मारपीट, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

|
आज का राशिफल

मेष- मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-5-7-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 35°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़