राजनीति
02 Jun, 2026

मोदी ने कहा, आत्म-संयम से कठिन मार्ग भी आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प और आत्म-संयम से जीवन के कठिन मार्ग भी सरल बन जाते हैं और सफलता सुनिश्चित होती है।

नई दिल्ली, 02 जून।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर युवाओं के लिए प्रेरक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह अद्भुत शक्ति है, जो जीवन में कठिन से कठिन मार्ग को भी सरल बना देती है। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय हैं।

अपने संदेश के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने महाभारत के उद्योग पर्व में वर्णित 'विदुर नीति' से लिया गया एक सुभाषित भी साझा किया- "निश्चित्य यः प्रक्रमते नान्तर्वसति कर्मणः। अबन्ध्यकालो वश्यात्मा स वै पण्डित उच्यते।" यह श्लोक जीवन में सफलता प्राप्ति, बुद्धिमत्ता और कार्यप्रणाली का सार बताता है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस सुभाषित से यह सीख मिलती है कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास, समय की पाबंदी और आत्म-नियंत्रण अनिवार्य हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि जीवन में अनुशासन और संयम से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

|
आज का राशिफल

लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

25° / 36°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़