टॉप न्यूज़
11 Jun, 2026

वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

विश्व के विभिन्न देशों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर बधाई देते हुए भारत के साथ सहयोग और साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

नई दिल्ली, 11 जून।

दुनियाभर के कई देशों के शीर्ष नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत के साथ आगे बढ़कर काम करने की इच्छा जताई है और उनके प्रति गहरा विश्वास व्यक्त किया है। यह प्रतिक्रियाएं ऐसे समय सामने आई हैं जब पीएम मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर हुआ है और दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होगी।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने में सहयोगात्मक अनुभव रहा है तथा भविष्य में संबंध और सुदृढ़ होंगे।

ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने पीएम मोदी के लोकतांत्रिक रूप से लंबे कार्यकाल पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय जनता के विश्वास को दर्शाता है और ताइवान भारत के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाता रहेगा।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने पीएम मोदी को 4,000 दिनों से अधिक के कार्यकाल पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चन स्टॉकर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और यूरोपीय संघ के साथ सहयोग मजबूत हुआ है।

वहीं, बलूचिस्तान गणराज्य के प्रतिनिधि मीर यार बलूच ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए भारत के साथ रचनात्मक संबंध और क्षेत्रीय शांति एवं समृद्धि के लिए साझेदारी की इच्छा जताई है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़