अपराध
11 Jun, 2026

नोएडा में बीपीओ छात्रा का उत्पीड़न, तनाव में आकर ब्रिज से कूदी

नोएडा की बीपीओ कर्मी एमबीए छात्रा का सहकर्मियों द्वारा यौन उत्पीड़न और धमकी देने के बाद परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

नोएडा, 11 जून।

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित एक बीपीओ में काम करने वाली एमबीए छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि कंपनी में कार्यरत तीन सहकर्मियों ने उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

आरोप है कि आयुष शर्मा, सौरव उपाध्याय और अभिनव नामक युवकों ने छात्रा को झांसे में लेकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने और तेजाब से जलाने की धमकी दी।

इस प्रताड़ना से टूटकर छात्रा ने बरेली में रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका एक हाथ काटना पड़ सकता है।

पिता की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इससे पहले यह मामला बरेली के जीआरपी थाने में दर्ज हुआ था, जिसे बाद में जांच के लिए नोएडा स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़