शेयर बाज़ार
11 Jun, 2026

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज

देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक और चांदी में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 11 जून।

देश भर के घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। चेन्नई को छोड़कर देश के अन्य बाजारों में सोना 3,970 रुपये से 4,320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि चेन्नई में यह गिरावट 4,020 रुपये से 4,380 रुपये प्रति 10 ग्राम तक दर्ज की गई है। इसी क्रम में चांदी के दाम में भी 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की बड़ी कमी आई है।

बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,850 रुपये से 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 1,36,440 रुपये से 1,37,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर उपलब्ध है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में इसका भाव 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं अहमदाबाद, भोपाल और पटना में यह 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चेन्नई में सबसे अधिक 1,50,540 रुपये प्रति 10 ग्राम का भाव दर्ज किया गया है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़