अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
11 Jun, 2026

एथलेटिक्स में नया इतिहास: जा’कोबे थार्प ने तोड़ा 110 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड

अमेरिकी एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप में 110 मीटर बाधा दौड़ को 12.75 सेकंड में पूरा कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

यूजीन(अमेरिका), 11 जून।

अमेरिका के उभरते हुए एथलीट जा’कोबे थार्प ने ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया में इतिहास रच दिया है। एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के दौरान गुरुवार को पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल्स) में उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। ऑबर्न विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे 20 वर्षीय थार्प ने मात्र 12.75 सेकंड में दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही थार्प ने अमेरिका के ही एरीज़ मेरिट के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। मेरिट ने 2012 में 12.80 सेकंड का समय दर्ज किया था। अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए थार्प ने कहा कि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की विशेष योजना नहीं बनाई थी, लेकिन उनकी मेहनत और फिटनेस का स्तर उन्हें असाधारण परिणाम की ओर ले गया। तीसरी बाधा के बाद अपनी गति को रफ्तार देते हुए थार्प ने जिस तरह से फिनिश लाइन को पार किया, वह दर्शकों के लिए यादगार रहा।

वर्ष 2024 की अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके थार्प अब एथलेटिक्स जगत का नया चमकता सितारा बन गए हैं। हालांकि, उनके इस शानदार प्रदर्शन को अभी विश्व एथलेटिक्स की आधिकारिक पुष्टि मिलना शेष है।

|
आज का राशिफल

परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़