अपराध
05 Jun, 2026

शिमला चिट्टा तस्करी में चौथी गिरफ्तारी, चंडीगढ़ का सप्लायर बॉबी पुलिस की गिरफ्त में

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चंडीगढ़ के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो इस मामले में अब तक की चौथी गिरफ्तारी है।

शिमला, 05 जून।

राजधानी शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ़ से एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो इस तस्करी नेटवर्क की चौथी कड़ी माना जा रहा है। मामले की जड़ें हिमाचल से लेकर चंडीगढ़ तक फैली हुई हैं, जिसके चलते पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 13 मई को हुई थी, जब स्पेशल सेल शिमला की टीम ने भट्टाकुफ्फर में तलाशी के दौरान 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। उस समय चौड़ा मैदान के निखिल ठाकुर और टुटीकंडी के सुलभ थापा को पुलिस ने शिकंजे में लिया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जब इनके नेटवर्क का पीछा किया तो चंडीगढ़ निवासी आकाश का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार करने के बाद अब चौथी गिरफ्तारी बॉबी की हुई है।

पुलिस के अनुसार, राम दरबार इंडस्ट्रियल एरिया का रहने वाला 28 वर्षीय बॉबी नशे की आपूर्ति में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। उसके और मुख्य आरोपी निखिल ठाकुर के बीच वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सुराग मिलने के बाद उसे एनडीपीएस अधिनियम की धारा 29 के तहत चार जून को गिरफ्तार किया गया। बॉबी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने उसे धर दबोचा।

फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि बॉबी की गिरफ्तारी से नशे के इस पूरे सप्लाई चेन के बारे में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। शिमला पुलिस का कहना है कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं, बल्कि सीमा पार के उन अन्य संदिग्ध चेहरों की पहचान की जा रही है जो इस काले कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़