पश्चिम बंगाल
14 Apr, 2026

बंगाल में सत्ता मिली तो ‘लव जिहाद’ और बहुविवाह खत्म करेंगे: अमित शाह

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर ‘लव जिहाद’ और बहुविवाह जैसी प्रथाओं पर रोक लगाई जाएगी और समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

कोलकाता, 14 अप्रैल

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो ‘लव जिहाद’ और ‘बहुविवाह’ जैसी प्रथाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

मालदा जिले के माणिकचक में आयोजित सभा के दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान में कुछ लोगों को चार विवाह करने की छूट है, जबकि अन्य को केवल एक विवाह तक सीमित रहना पड़ता है, जो स्पष्ट रूप से असमानता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू कर इस भेदभाव को समाप्त किया जाएगा। साथ ही राज्य में ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पिछले पंद्रह वर्षों में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई यह समझता है कि वह बच जाएगा तो यह उसकी भूल होगी और नई सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान यदि तृणमूल कांग्रेस से जुड़े असामाजिक तत्व गड़बड़ी करने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोगों को मतदान के दिन घर में ही रहना चाहिए, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबर द्वारा ध्वस्त किए गए राम मंदिर का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। साथ ही उन्होंने तृणमूल के पूर्व विधायक के बाबरी मस्जिद निर्माण संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने राज्य में आतंकवाद और वामपंथी उग्रवाद पर नियंत्रण स्थापित किया है तथा अब अवैध घुसपैठ को भी पूरी तरह रोका जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़