दिल्ली-एनसीआर
14 Apr, 2026

दिल्ली में ब्रिगेडियर के परिवार पर हमले के बाद प्रशासन अलर्ट

दिल्ली के उपराज्यपाल ने वसंत एन्क्लेव में ब्रिगेडियर पीएस अरोड़ा के परिवार पर हमले के बाद पुलिस को त्वरित कार्रवाई और पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल।

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु ने ब्रिगेडियर पीएस अरोड़ा से बातचीत कर उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने वसंत एन्क्लेव में हुई हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

उपराज्यपाल ने इस संबंध में सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर जानकारी साझा की। उन्होंने पुलिस आयुक्त और डीसीपी से भी बात कर मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्रिगेडियर के परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गौरतलब है कि 11 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे वसंत एन्क्लेव क्षेत्र में ब्रिगेडियर पीएस अरोड़ा अपने घर के पास मौजूद थे, तभी उन्होंने एक कार में बैठे दो लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया, जिसके बाद 7 से 8 लोगों ने मिलकर ब्रिगेडियर के पुत्र पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर ब्रिगेडियर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिसमें उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

22° / 38°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़