देवरिया, 14 अप्रैल
गौरीबाजार थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोप के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी के अनुसार बस स्टैंड गौरीबाजार निवासी रम्भा देवी पत्नी अभय जायसवाल ने 13 अप्रैल को मिशन शक्ति केंद्र पर लिखित शिकायत दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल के लोग उसे और उसकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं तथा घर में रहने नहीं दे रहे हैं।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपशब्द कहकर धमकाया जा रहा है और दबाव बनाकर उससे तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर भी कराए गए हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर मिशन शक्ति टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता की काउंसलिंग की और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इसके बाद तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपी अभय जायसवाल और अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है तथा अब साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है।




.jpg)
.jpg)




.jpg)


