अपराध
16 May, 2026

बागपत में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बागपत पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।

बागपत, 16 मई।

ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत बड़ौत थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में अवैध हथियार तथा उन्हें बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि बड़ौत क्षेत्र में संचालित इस अवैध फैक्ट्री पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, फरमान और शोएब शामिल हैं, जो बागपत और मेरठ क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

बरामद सामग्री में 13 तमंचे 315 बोर, 5 तमंचे 12 बोर, 2 अवैध बंदूकें 12 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर, 5 खोखा कारतूस और 6 अधबनी नाल शामिल हैं। इसके साथ ही शस्त्र निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड में सामने आया है कि आरोपी सलीम के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। मामले में थाना बड़ौत में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि तैयार किए गए अवैध हथियार किन-किन स्थानों पर सप्लाई किए जाते थे और उनका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़