अपराध
21 Feb, 2026

सिमराही में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 45 कार्टन शराब के साथ दो गिरफ्तार

सुपौल सिमराही में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में 2 आरोपियों को 45 कार्टन शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार भी जब्त, जांच जारी।

सुपौल, 21 फ़रवरी।

जिले के सिमराही इलाके में मद्यनिषेध थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 कार्टन (कुल 1350 बोतल) देशी शराब जब्त की है। इस दौरान शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रही एक कार भी पुलिस ने जब्त की।

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोका गया और तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। मौके पर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से आई और किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

मद्यनिषेध थाना पुलिस ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बरामद शराब, वाहन और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।