उत्तर प्रदेश
11 Mar, 2026

बांदा में आयकर-ईडी ने कई कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी

बांदा शहर में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त टीमों ने मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन के मामलों की जांच के तहत कई कारोबारियों और ठेकेदारों के आवास व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।

बांदा, 11 मार्च।

उत्तर प्रदेश के बांदा शहर में बुधवार सुबह आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त टीमों ने कई बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

उप आयकर निदेशक ऋषिराज सिंह के नेतृत्व में आईटी और ईडी की टीमों ने सुबह लगभग 8 बजे बांदा पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। टीमों ने प्रतिष्ठानों और आवासों में मौजूद दस्तावेजों, खातों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई से शहर के मौरंग और अन्य कारोबारियों में हलचल मच गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए किसी भी व्यक्ति के अंदर आने या बाहर जाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

जांच में शामिल प्रमुख कारोबारियों और ठेकेदारों में बिजली विभाग के ठेकेदार हिम्मत सिंह, अवनी परिधि अस्पताल के संचालक अज्ञात गुप्ता, मौरंग व्यवसायी सीरज ध्वज सिंह और शिवशरण सिंह, पेट्रोल पंप व्यवसायी भाजपा नेता दिलीप सिंह और भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह शामिल हैं। सभी के आवास और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच टीमें मौजूद हैं और विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

बताया गया है कि दलजीत सिंह कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा में हैं। सीरज ध्वज सिंह समाजवादी पार्टी के टिकट से बांदा सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, दिलीप सिंह बहुजन समाज पार्टी से हमीरपुर लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा से जुड़े हैं। ज्यादातर मामले मौरंग व्यवसाय से जुड़े लोगों के हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।