नई दिल्ली, 05 मई
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्य एवं लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष ताकायुकी कोबायाशी से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा भविष्य के लिए सहयोग बढ़ाने तथा जहाज निर्माण क्षेत्र में नए सहयोग अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत जिस प्रकार ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसमें दोनों देशों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
बैठक में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाने और दीर्घकालिक सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर भी सहमति बनी, जिससे दोनों देशों के आर्थिक एवं तकनीकी संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है।
मंत्री पुरी ने हाल ही में जापान यात्रा के अपने अनुभव भी साझा किए और 1970 के दशक में टोक्यो में युवा राजनयिक के रूप में बिताए गए अपने समय को याद करते हुए पुराने संबंधों का स्मरण किया।






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
