नई दिल्ली, 05 मई।
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने फिलीपींस के प्रवासी श्रमिक विभाग के सचिव हंस लियो कैकडैक से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच मानव गतिशीलता और प्रवासन से जुड़े साझा मुद्दों पर सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रवासी श्रमिकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आपसी समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
दोनों देशों ने प्रवासन से जुड़े विषयों पर बेहतर नीति और समन्वय स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की, जिससे श्रमिकों से जुड़े मुद्दों का अधिक प्रभावी समाधान संभव हो सके।








.jpg)
.jpg)
.jpg)