क्रिकेट
14 May, 2026

आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव, कोहली तीसरे स्थान पर पहुंचे, भुवनेश्वर टॉप पर

नई दिल्ली, 14 मई 2026। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की प्रतिस्पर्धा लगातार रोमांचक होती जा रही है। बुधवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दोनों सूचियों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किए गए। ऑरेंज कैप की दौड़ में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक की बदौलत बड़ी छलांग लगाई है और वह सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। केकेआर के खिलाफ इस पारी के साथ टीम ने 193 रनों का लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 12 पारियों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 508 रन के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 481 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 477 रन बनाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 467 रन के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं। पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लिया, जिसके बाद उनके कुल विकेट 22 हो गए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं। पर्पल कैप सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, गुजरात टाइटंस के राशिद खान, कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ संयुक्त रूप से आगे बने हुए हैं।

नई दिल्ली, 14 मई।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की प्रतिस्पर्धा लगातार रोमांचक होती जा रही है। बुधवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद दोनों सूचियों में महत्वपूर्ण बदलाव दर्ज किए गए।

ऑरेंज कैप की दौड़ में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार शतक की बदौलत बड़ी छलांग लगाई है और वह सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। केकेआर के खिलाफ इस पारी के साथ टीम ने 193 रनों का लक्ष्य हासिल किया।

विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में 12 पारियों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन 501 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 508 रन के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा 481 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 477 रन बनाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 467 रन के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं।

पर्पल कैप की रेस में आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। केकेआर के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लिया, जिसके बाद उनके कुल विकेट 22 हो गए हैं।

इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं।

पर्पल कैप सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, गुजरात टाइटंस के राशिद खान, कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्तिक त्यागी और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 16-16 विकेट के साथ संयुक्त रूप से आगे बने हुए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़