अबू धाबी, 13 मई।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के दौरान संयुक्त अरब अमीरात का एक गुप्त दौरा किया था। इस बात की पुष्टि उनके कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में की गई है।
बयान के अनुसार, ‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द लायन’ के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने यूएई की गुप्त यात्रा की और वहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
सरकारी बयान में दावा किया गया है कि इस मुलाकात के बाद इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों में एक ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई है। हालांकि यात्रा को लेकर पहले कोई सार्वजनिक जानकारी साझा नहीं की गई थी और इसे पूरी तरह गोपनीय रखा गया था।











.jpg)


.jpg)