मध्य-पूर्व
23 Apr, 2026

ईरान ने सीजफायर से किया इंकार, ट्रम्प ने कहा- जल्द आ सकती है खुशखबरी

ईरान द्वारा संघर्षविराम से इनकार और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर ट्रम्प के सकारात्मक संकेतों के बीच क्षेत्रीय तनाव और कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

तेहरान/वॉशिंगटन, 23 अप्रैल

ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह के सीजफायर से इनकार किया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालीबाफ ने कहा कि वर्तमान समय में सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका ईरान पर लगाई गई नाकाबंदी को हटा ले। उनका यह बयान उस समय आया जब अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर समाप्त हो गया था।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता के दूसरे दौर को लेकर शुक्रवार तक अच्छी खबर मिल सकती है। ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में यह संकेत दिए कि अमेरिका ईरान के साथ वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर है।

 पाकिस्तानी अधिकारियों ने भी यह संकेत दिया कि अगले 36 से 72 घंटों के भीतर ईरान के साथ नई बातचीत शुरू हो सकती है। हालांकि, ईरान ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि वह अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होगा या नहीं।

 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका देश बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उनके विरोधी धमकियों और आक्रामक कदमों के जरिए इस प्रक्रिया को कमजोर कर रहे हैं। इस बीच, अमेरिका ने रूस से तेल की खरीद पर लगी पाबंदियों में छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया है, जिससे कई देशों को राहत मिली है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़