लखनऊ, 27 अप्रैल।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें और मांगें उनके समक्ष रखीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन-समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मुख्यमंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।








