धर्मशाला, 23 अप्रैल।
कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना भवारना के तहत पुलिस की विशेष टीम ने गश्त के दौरान 3के स्कूटी सवार से 6.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई, जब उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी सवार अपनी स्कूटी में चिट्टा छिपाकर खड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसकी स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान अक्षय शर्मा (उम्र 39 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर तरेहल, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की स्कूटी (एचपी37जी-4797) पर चिट्टा छिपाकर रखा गया था और उसे पकड़ने के बाद स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस की विशेष टीम ने नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
