नई दिल्ली, 19 मार्च 2026।
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 86 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा के बाद दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया गया।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पहली सूची में 47 उम्मीदवारों के नाम थे। केरल विधानसभा में कुल 140 सीटें हैं। इस दूसरी सूची में विभिन्न क्षेत्रों से 39 उम्मीदवार शामिल किए गए हैं। सूची में कासरगोड से अश्विनी एमएल, कलियास्सेरी से एवी सानिल कुमार, तलिपरम्बा से एन हरिदास, धर्मदम से के रंजीत और थलास्सेरी से ओ निधीश प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कुथुपरम्बा से शिजीलाल, मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी, कल्पेट्टा से प्रशांत मालावयाल, कोंडोटी से पी सुब्रह्मण्यम और एरनाड से एन श्रीप्रकाश शामिल हैं। इसके अलावा, पेरिन्थलमन्ना से केपी बाबूराज, मनकड़ा से लिजॉय पॉल, मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार, वेंगरा से जयकृष्णन वीएन और वल्लिक्कुन्नु से एम प्रेमन मास्टर भी इस सूची में शामिल हैं।
इस सूची के अन्य उम्मीदवारों में तिरुरंगाड़ी से रिजू सी राघव, तनूर से दीपा पुझक्कल, तिरुर से के नारायणन मास्टर, थावनूर से रवि तेलाथ, त्रिथाला से वी उन्नीकृष्णन मास्टर, पट्टाम्बी से पी मनोज, कोंगड़ (एससी) से रेनू सुरेश, तारूर (एससी) से सुरेश बाबू, चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन, अलाथुर से केवी प्रसन्ना कुमार, गुरुवायूर से बी गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टीएस उल्लास बाबू, ओल्लूर से बिजॉय थॉमस, नट्टिका (एससी) से सीसी मुकुंदन, पुदुक्कड़ से ए नागेश, अलुवा से एमए ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्ना कुमार, एर्नाकुलम से पीआर शिवसंकऱ, चंगनाश्शेरी से बी राधाकृष्ण मेनन, अलप्पुझा से एमजे जॉब, अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडरा से रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से एन प्रताप कुमार शामिल हैं।












