राष्ट्रीय खेल
15 Apr, 2026

किरोड़ीमल कॉलेज ने जीता बास्केटबॉल खिताब

किरोड़ीमल कॉलेज ने रोमांचक फाइनल में खालसा कॉलेज को 79-78 से हराकर पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट का पुरुष खिताब जीता, मैच एक्स्ट्रा टाइम तक चला।

नई दिल्ली, 15 अप्रैल

किरोड़ीमल कॉलेज ने मंगलवार रात दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और अतिरिक्त समय तक पहुंचा। अंततः किरोड़ीमल कॉलेज ने मेजबान खालसा कॉलेज को 79-78 के बेहद करीबी अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए किरोड़ीमल कॉलेज के देव कपूर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खालसा कॉलेज के हार्दिक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का सम्मान मिला।

पुरस्कार वितरण समारोह में साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कालिया, पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स, डीबीए के महासचिव अशोक रंगीन और डीयूएससी के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट का आयोजन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा के सहयोग से किया गया था, जबकि इसका सीधा प्रसारण ‘इंडियन लाइव स्पोर्ट्स हब’ पर किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

21° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़