अपराध
09 Jul, 2026

भदोही: क्रिकेट में 'नो बॉल' पर विवाद, बैट के प्रहार से छात्र की मौत

भदोही के भानीपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान नो बॉल के विवाद में एक किशोर ने साथी छात्र के सिर पर बैट से वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।

भदोही, 09 जुलाई।

भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भानीपुर गांव में क्रिकेट के मैदान पर हुआ एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। अंबेडकर पार्क में खेल के दौरान 'नो बॉल' को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते घातक हो गई।

इस दौरान एक 15 वर्षीय किशोर ने आपा खोते हुए बैट से आदित्य के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बालक को परिजन घर ले आए और उपचार का प्रयास किया, लेकिन रात के समय अचानक स्थिति बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।

मृतक छात्र अपने परिवार का इकलौता सहारा था और बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, परिजनों की तहरीर पर आरोपी किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़