अपराध
09 Jul, 2026

भदोही में क्रिकेट विवाद बना जानलेवा, बैट से हमले में छात्र की मौत

भदोही के भानीपुर गांव में क्रिकेट खेलते समय नो बॉल को लेकर हुए विवाद में किशोर ने छात्र पर बैट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भदोही, 9 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद एक छात्र की मौत का कारण बन गया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव में खेल के दौरान नो बॉल को लेकर हुए विवाद में एक किशोर ने दूसरे छात्र के सिर पर बल्ले से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार भानीपुर गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार देर शाम कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान नो बॉल को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गांव के 15 वर्षीय किशोर ने गुस्से में आकर आदित्य के सिर पर बैट से हमला कर दिया।

हमले में आदित्य के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजन उसे घर ले गए और प्राथमिक उपचार कराने के बाद दवा दी, लेकिन रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता बेटा था और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। शत्रुभय, चिंता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। किसी नजदीकी शुभचिंतक सलाह उपयोगी सिद्घ होगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 30°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़