मध्य प्रदेश
18 Feb, 2026

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गामिनी के तीन चीता शावक हुए जन्मे

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में गामिनी के तीन शावकों के जन्म से चीतों की संख्या 38 हुई और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशखबरी साझा की।

मध्य प्रदेश, 18 फरवरी।

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है, जिससे कुनो में चीतों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नए शावकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए खुशखबरी साझा की।

भूपेंद्र यादव ने एक्स पर बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने दूसरी बार तीन शावकों को जन्म दिया है, यह भारत में चीता पुनर्वास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है और भारतीय धरती पर यह नौवां सफल प्रयास माना जा रहा है। अब तक 27 भारतीय-जन्मे शावक जीवित हैं और इन नए शावकों के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या 38 हो गई है, जो प्रोजेक्ट चीता के तहत चल रहे ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।

केंद्रीय मंत्री ने इसे देश के वन्यजीव संरक्षण अभियान का गौरवपूर्ण क्षण बताया और फील्ड स्टाफ व पशु-चिकित्सा टीमों की सराहना की, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस सपने को साकार किया। उन्होंने कामना की कि गामिनी और उसके तीनों शावक स्वस्थ और मजबूत बनें और भारत की चीता पुनरुत्थान गाथा को आगे बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि भारत में प्रोजेक्ट चीता की औपचारिक शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए पहले 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ इस परियोजना का शुभारंभ किया। यह दुनिया की पहली अंतरमहाद्वीपीय बड़ी जंगली मांसाहारी जीव स्थानांतरण परियोजना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़