भोपाल, 02 मई।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के द्वितीय परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 मई कर दी है। पहले यह तिथि 26 अप्रैल थी। अब छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि द्वितीय परीक्षा का नया प्रारूप लागू किया गया है, जिसमें पिछली प्रणाली में बदलाव किया गया है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों छात्र सम्मिलित हो सकते हैं। परीक्षा 7 मई से शुरू होने जा रही है, और इसके लिए सभी मौजूदा नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।










