जयपुर, 08 अप्रैल।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की नई विद्यार्थी केंद्रित वेबसाइट का उद्घाटन किया। इस वेबसाइट को भारतीय ज्ञान परंपरा के दृष्टिकोण में तैयार किया गया है। राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब छात्रों और संबंधित लोगों को प्रवेश, पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षिक जानकारियाँ ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षण के ऐसे नवाचार होने चाहिए जिससे देश और विदेश के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आकर्षित हों।
विश्वविद्यालय के कुलगुरु सुरेश अग्रवाल ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अब जीरो कार्बन कैंपस बन गया है। विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा और वैदिक अध्ययन को आधुनिक संदर्भ में विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है। नई वेबसाइट की डिज़ाइन में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और प्रक्रियाएँ ऑनलाइन सुगम रूप में उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।








.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

