गुवाहाटी, 31 मार्च।
असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को महावीर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान महावीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों का महत्व बताया।
डॉ. सरमा ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर द्वारा प्रदर्शित करुणा, अहिंसा और आत्मसंयम का मार्ग अपनाकर एक विकसित और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे सिद्धांत भगवान महावीर के जीवन और संदेश की नींव रहे हैं और ये आज भी मानवता को सही दिशा दिखा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि त्याग, संयम, प्रेम और करुणा का मार्ग आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


