अपराध
27 Feb, 2026

मजनू का टीला डकैती का खुलासा, तीन महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

मजनू का टीला इलाके में 45 लाख रुपये की डकैती का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए, मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026।

उत्तर जिले की पुलिस ने मजनू का टीला इलाके में हुई 45 लाख रुपये की डकैती का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपितों से नकदी और कीमती मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड अभी भी फरार बताया जा रहा है।

उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त राजा बनथिया ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को जम्मू निवासी 39 वर्षीय रमेश लाल ने थाना तिमारपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित जम्मू स्थित अपनी मोबाइल दुकान ‘गैजेट गैलेक्सी’ से व्यापार के सिलसिले में निजी बस से दिल्ली आया था। उसके पास एक बैग में 15 लाख रुपये नकद और करीब 30 लाख रुपये कीमत के 22 एप्पल मोबाइल फोन रखे थे।

सुबह करीब 7:15 बजे जब वह मजनू का टीला पर बस से उतरकर ऑटो में बैठने की कोशिश कर रहा था, तभी तीन पुरुष और तीन महिलाओं ने उसे घेर लिया। महिलाओं ने पीड़ित पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान पुरुष आरोपित नकदी और मोबाइल से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया गया, जिनके पास से पीड़ित का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

इस मामले में थाना तिमारपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में कुल छह लोग शामिल थे और साजिश का मास्टरमाइंड परवेज निवासी जम्मू है। पुलिस टीम ने फरार आरोपितों की तलाश में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लगातार छापेमारी की।

जांच के दौरान तकनीकी निगरानी से 20 फरवरी को मोहम्मद फारूक उर्फ इमरान उर्फ मधु को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वह अग्रिम जमानत के लिए वकील से मिलने जा रहा था। दूसरी टीम ने उधमपुर के दुर्गम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में आठ दिन तक अभियान चलाकर तारिक हुसैन उर्फ फरीदो को उसके गांव के जंगल से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से दो लाख रुपये मिले। उसकी निशानदेही पर घर में पशुओं के बाड़े में छिपाकर रखे गए 13 लाख रुपये और 21 एप्पल आईफोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बस में ही पीड़ित को निशाना बनाने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने झूठा आरोप लगाकर ध्यान भटकाया और पुरुष आरोपित नकदी और मोबाइल लेकर जम्मू की ओर फरार हो गए। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मनीवा अख्तर (24), जुना बेगम (31) और हाशु बीबी (23) के रूप में हुई है। पुरुष आरोपितों में तारिक हुसैन (33) और मोहम्मद फारूक (28) शामिल हैं। पुलिस ने 15 लाख रुपये नकद, 21 एप्पल आईफोन और एक रेडमी-10 मोबाइल बरामद कर 100 प्रतिशत रिकवरी कर ली है। मास्टरमाइंड परवेज की तलाश जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।