राष्ट्रीय खेल
28 Apr, 2026

मुरादाबाद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले दिन पांच टीमों ने दर्ज की जीत

मुरादाबाद में एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए और विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

मुरादाबाद, 28 अप्रैल।

दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद के मैदान में मंगलवार से एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के 20 से अधिक विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन गांधी नगर, मॉर्निंग सन एकेडमी, राजेंद्र एकेडमी, बोनी ऐनी तथा व्हाइट हॉल स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आर एस डी एकेडमी, बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल, राजेंद्र एकेडमी, सेंट पोल्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, जी के वेलम स्कूल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल, डायमंड पब्लिक स्कूल, सरस्वती मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ए एम वर्ल्ड स्कूल, ग्लोबल हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, व्हाइट हॉल स्कूल, द आर्यन जोया, शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल तथा मॉर्निंग सन एकेडमी सहित कई विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य शकील अहमद और कॉर्डिनेटर सुशील कुमार ने किया।

पहले दिन कुल पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बोनी ऐनी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में सरस्वती मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी।

दूसरा मैच विल्सोनिया कॉलेज और राजेंद्र एकेडमी के बीच हुआ, जिसमें विल्सोनिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 3 विकेट पर 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजेंद्र एकेडमी ने 6.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 47 रन बनाकर जीत हासिल की।

तीसरे मुकाबले में व्हाइट हॉल स्कूल और डायमंड पब्लिक स्कूल आमने-सामने रहे, जिसमें डायमंड पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 5 विकेट पर 53 रन बनाए। जवाब में व्हाइट हॉल टीम ने 4.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया।

चौथे मैच में गांधी नगर पब्लिक स्कूल ने महाराजा अग्रसेन स्कूल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। महाराजा अग्रसेन स्कूल ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 56 रन बनाए, लेकिन गांधी नगर की टीम ने 3.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

पांचवें मुकाबले में मॉर्निंग सन एकेडमी और शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के बीच भिड़ंत हुई। शेमफोर्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 8 विकेट पर 77 रन बनाए, लेकिन मॉर्निंग सन एकेडमी ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़