राष्ट्रीय खेल
28 Apr, 2026

स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज टी20 टूर्नामेंट में पीजीडीएवी येलो और ब्लू की बड़ी जीत

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीजीडीएवी येलो और ब्लू टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले बड़े अंतर से जीते, जिसमें बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रभावशाली योगदान रहा ।

नई दिल्ली, 28 अप्रैल।

स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में पीजीडीएवी येलो और पीजीडीएवी ब्लू टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच बड़े अंतर से जीत लिए।

पहले मुकाबले में पीजीडीएवी येलो की ओर से करण सोनी और नैतिक यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ रन बनाए। करण सोनी ने 31 गेंदों पर 71 रन और नैतिक यादव ने 26 गेंदों पर 67 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम ने बिना किसी विकेट के 9 ओवर में 142 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

इसके जवाब में आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 139 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वरुण भट्ट और शौर्य भाटिया ने क्रमशः 33 और 32 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हिमांशु, सारंग अस्थाना और जय शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए करण सोनी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दूसरे मुकाबले में पीजीडीएवी ब्लू के बल्लेबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाया, जिसमें लक्ष्य गोयल ने 47 गेंदों पर 136 रन की विस्फोटक पारी खेली और गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल किए। उनके साथ मंदीप सिंह और राहुल बाग ने भी तेजतर्रार पारियां खेलकर टीम को 20 ओवर में 329/9 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में आर्यभट्ट कॉलेज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। पीयूष चंदीला ने 51 रन बनाने के साथ 5 विकेट लेकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए लक्ष्य गोयल को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़