नगांव (असम), 25 मार्च।
नगांव जिला कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को कमजोर करने की आशंका बढ़ा दी है। आंतरिक असंतोष और नेतृत्व को लेकर मतभेदों के बीच बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से दूरी बना ली है।
युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पल्लवज्योति नाथ के नेतृत्व में सौ से अधिक नेता-कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वालों ने कहा कि वे रकिबुल हुसैन के निर्देशों और कार्यशैली के अनुसार काम करने में सक्षम नहीं हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस सामूहिक इस्तीफे से नगांव में कांग्रेस की जमीनी पकड़ कमजोर हो सकती है। पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष को देखते हुए आगामी राजनीतिक परिस्थितियों में इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।












