गुवाहाटी, 28 मार्च।
असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नौ कार्यकर्ताओं को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अगले छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।
प्रदेश महासचिव अनुप बर्मन द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में बताया गया कि असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर मनोनित उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव में सक्रिय होने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी के संविधान की धारा XXV-9 के तहत तत्काल प्रभाव से छह वर्ष के लिए निलंबन लगाया गया है।
निलंबित कार्यकर्ताओं में बरपेटा विधानसभा क्षेत्र से उद्धव दास, दिसपुर से जयंत कुमार दास, कलियाबर से जितेंद्रजित गौर, बरखला से अमरेन्दु दास, ग्वालपारा पश्चिम से धनजित राभा, बंगाईगांव से चक्रधर दास, बरपेटा से गगन चंद्र हालोई, कमलपुर से अंकुल दास और लामडिंग से यशोदा दुलाल (श्यामल) रक्षित शामिल हैं।












