लखनऊ, 13 मई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनकी आयु मात्र 38 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार प्रतीक यादव को सुबह करीब 6:00 बजे अस्पताल लाया गया, लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था।
प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे और स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे।
उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।





.jpg)




