उत्तर प्रदेश
13 May, 2026

प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने जताया दुख

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया, 38 वर्ष की आयु में लखनऊ में उनका निधन हुआ।

लखनऊ, 13 मई। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं 'पद्म विभूषण' से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति मिले।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनकी आयु मात्र 38 वर्ष थी। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उन्हें सुबह 6 बजे अस्पताल लाया गया था, जहां पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। वे समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई भी थे। 

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़