बिजनौर, 13 मई।
बिजनौर के थाना हल्दौर क्षेत्र में कई दिनों से लापता चल रहे गुल्लू का शव कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हल्दौर की नई बस्ती निवासी गुल्लू 9 तारीख को गाड़ी से घर पहुंचा था। मृतक के भाई नौशाद का कहना है कि उसी दिन दो युवक बाइक से आए और गुल्लू को अपने साथ ले गए। इनमें से एक की पहचान शिवम के रूप में की जाती है, जबकि दूसरे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद से गुल्लू घर वापस नहीं लौटा और उसकी तलाश जारी थी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी, जिसके बाद पुलिस स्तर पर जांच और खोजबीन की जा रही थी। अब शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी कृष्ण अवतार के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






.jpg)


.jpg)


