उत्तर प्रदेश
13 May, 2026

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और धमकी का आरोप, नोएडा में फर्नीचर कारोबारी ने दर्ज कराई शिकायत

नोएडा में फर्नीचर कारोबारी ने सोशल मीडिया पर पत्नी और बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, धमकी और सीसीटीवी तोड़ने का आरोप लगाया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नोएडा, 13 मई।

नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर पोस्ट कर रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति ने उसके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जारचा थाना प्रभारी कैलाश नाथ के अनुसार बीती रात एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि वह छोलस गांव का निवासी है और फर्नीचर का व्यवसाय करता है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके ही गांव का रहने वाला शुज्जा अब्बास पुत्र गुलाम अली सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।

आरोप है कि आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

पुलिस ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़