पश्चिम बंगाल
13 May, 2026

बागडोगरा छावनी क्षेत्र से संदिग्ध बांग्लादेशी युवक पकड़ा गया, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

बागडोगरा छावनी क्षेत्र में सेना ने संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, सुरक्षा एजेंसियां प्रवेश प्रक्रिया की जांच कर रही हैं।

सिलीगुड़ी, 13 मई।

बागडोगरा स्थित बैंगडूबी सेना छावनी क्षेत्र में एक संदिग्ध बांग्लादेशी युवक को सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। बीती रात छावनी के पास रेलवे बोगी में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने उसे हिरासत में ले लिया।

शुरुआती पूछताछ के दौरान युवक के बयान संदिग्ध और असंगत पाए गए, जिसके बाद उसे बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपना नाम कौशिक विश्वास बताया था, लेकिन आगे की जांच में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है।

छावनी क्षेत्र में सख्त प्रतिबंधों के बावजूद वह भीतर कैसे पहुंचा, इस पूरे मामले की गहन जांच अब सैन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आज सिलीगुड़ी सब-डिविजनल कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है, जहां रिमांड की मांग रखी जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़