अपराध
13 May, 2026

नोएडा में निजी फोटो वायरल की धमकी देकर युवती से यौन शोषण, मामला दर्ज

नोएडा के सेक्टर-113 में युवती ने युवक पर निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, 13 मई।

नोएडा के थाना सेक्टर-113 क्षेत्र में एक युवती की निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-73 में रहने वाली युवती ने मंगलवार रात थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी जान-पहचान राजकुमार यादव नामक युवक से थी। दोनों के बीच आपसी सहमति से कई बार संबंध बने, लेकिन इसी दौरान आरोपी ने बिना अनुमति के उनके निजी क्षणों की तस्वीरें और वीडियो बना लिए।

आरोप है कि अब वही युवक इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण कर रहा है। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी फर्जी आईडी के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता है और उस पर उसकी तस्वीरें भी डीपी के रूप में लगाई जाती हैं।

महिला के अनुसार आरोपी पहले भी उसकी अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर चुका है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़