उत्तर प्रदेश
13 May, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी आग, महिंद्रा थार पूरी तरह जलकर खाक

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती महिंद्रा थार में आग लगने से वाहन जलकर खाक हो गया, वहीं अजायबपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप ढेर की आग को दमकल विभाग ने काबू में किया।

नोएडा, 13 मई।

थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात लगभग एक बजे एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रात लगभग एक बजे दमकल विभाग को सूचना प्राप्त हुई कि नोएडा से आगरा की ओर जा रही महिंद्रा थार जीप में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

आग लगने की इस घटना में महिंद्रा थार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। बताया गया कि आग लगते ही वाहन में सवार युवक समय रहते कूदकर सुरक्षित बाहर निकल गया।

वहीं दूसरी घटना थाना दादरी क्षेत्र के अजायबपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित डीएमआईसी सेक्टर में सामने आई, जहां एक कंपनी के स्क्रैप के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

मुख्य दमकल अधिकारी के अनुसार मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस घटना में भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़