जलपाईगुड़ी, 12 मई।
धूपगुड़ी के हरिमंदिर पाड़ा इलाके में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय दो लोग अलग-अलग बाइक से धूपगुड़ी बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों बाइकों के हैंडल आपस में टकरा गए और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनमें से एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बाइक पर बकरियां भी लदी हुई थीं। उनका आरोप है कि डंपर की अत्यधिक रफ्तार के कारण यह भयावह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही धूपगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।








.jpg)



