श्रीनगर, 12 मई।
श्रीनगर में सोमवार देर रात नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को हथियारों, गोला-बारूद और लश्कर-ए-तैबा के पोस्टरों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार बाबा डेम इलाके के पास नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को रोका। संदिग्ध गतिविधि के चलते दोनों की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 21 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा 10 लश्कर-ए-तैबा के पोस्टर बरामद किए गए, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में यूएपीए और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला संख्या 26/2025 दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मालपोरा हब्बा कदल निवासी फैसल अहमद भट और राजौरी कदल निवासी फैसल अहमद गुरु के रूप में हुई है।







.jpg)



