अपराध
12 May, 2026

पुलिस मुठभेड़ में छात्र हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

प्रयागराज के होलागढ़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान छात्र की हत्या के आरोपित को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रयागराज, 12 मई।

प्रयागराज जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गापुर नहर के पास मंगलवार भोर के समय पुलिस और छात्र की हत्या के आरोपित के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने से घायल हुआ साहिल यादव पूरबनारा चंदेल का पूरा गांव, होलागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

डीसीपी के अनुसार, होलागढ़ थाना क्षेत्र के राजापुर चौबारा झवनी का पूरा गांव निवासी हिमांशु (19) पुत्र संजय पासी की 10 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई थी।

इसके बाद होलागढ़ और सर्विलांस पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार रात से ही संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। मंगलवार भोर में सूचना मिली कि साहिल यादव दुर्गापुर नहर के पास से भागने की कोशिश कर रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान आरोप है कि आरोपित ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। मुठभेड़ में वह घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़