अपराध
12 May, 2026

घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या, गांव में दहशत

रीवा के हरदुआ गांव में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से गांव में सनसनी फैल गई।

रीवा, 12 मई।

रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदुआ में सोमवार रात घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार हरदुआ गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल का अपने 23 वर्षीय छोटे भाई गोलू कोल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आवेश में आकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत सहित पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। वर्तमान में मृतक का शव उसके घर पर रखा गया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

साक्ष्य एकत्र करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़