उत्तर प्रदेश
12 May, 2026

यमुना में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, आगरा में एक बच्चे समेत चार की मौत

आगरा के बल्केश्वर घाट पर यमुना नदी में नहाने के दौरान छह लोग डूब गए, जिनमें एक बच्चे सहित चार की मौत हो गई और दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

आगरा, 12 मई।

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बल्केश्वर घाट पर नदी में डूबने से एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को समय रहते बचा लिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम विद्यापुरम फाउंड्री नगर निवासी सौरभ नाई की एक वर्षीय बेटी के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर से रिश्तेदार भी शामिल होने आए थे। मंगलवार को परिवार और रिश्तेदारों ने यमुना नदी में नहाने का कार्यक्रम बनाया और दोपहर के समय सभी बल्केश्वर घाट पहुंचे।

नहाने के दौरान दो बच्चे नदी की गहराई की ओर चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य लोग भी नदी में उतर गए, जिससे एक के बाद एक छह लोग पानी में फंस गए। इस दौरान कान्हा, महक, रिया, विक्की, काजल और अंशु नदी में डूब गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए नदी में कूद पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान काजल और अंशु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हालांकि कान्हा, महक और रिया को बाहर निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं कई घंटों की तलाश के बाद विक्की को भी नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी जान जा चुकी थी। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सभी लोग जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नदी में नहाने पहुंचे थे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़