राजनीति
18 May, 2026

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, भाजपा ने दो नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित

पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर भाजपा हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा दो नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित किए जाने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानकारी दी गई है।

शिमला, 18 मई।

भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन और पंचायतीराज तथा नगर निकाय चुनावों के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर दो नेताओं को छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।

पार्टी कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नालागढ़-पंजेहरा मंडल में जिला परिषद चुनाव के दौरान अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई थीं।

इन शिकायतों में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ज्ञान ठाकुर और जिला प्रवक्ता अमित राणा के नाम शामिल थे, जिन पर संगठन के खिलाफ गतिविधियों में भाग लेने के आरोप लगाए गए।

जानकारी के अनुसार ज्ञान ठाकुर ने नालागढ़ के वार्ड नंबर-14 दनोटा से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा, जबकि अमित राणा पर चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में सक्रिय रहने के आरोप सामने आए।

इन मामलों की समीक्षा के बाद अनुशासन समिति ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल को कार्रवाई की सिफारिश भेजी, जिस पर तत्काल निर्णय लेते हुए दोनों नेताओं को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त कर छह वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़