पश्चिम बंगाल
20 May, 2026

स्वास्थ्य अधिकारी से बदसलूकी पर भाजपा के चार नेताओं को नोटिस

पुरुलिया में स्वास्थ्य अधिकारी के साथ कथित बदसलूकी के मामले में भाजपा ने अपने चार नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया है।

पुरुलिया , 20 मई ।

जिले में एक स्वास्थ्य अधिकारी के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर भाजपा ने अपने चार नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राज्य भाजपा नेतृत्व ने इस घटना को गंभीर मानते हुए संबंधित चार नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी के सभी कार्यों से अलग रहने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार, 12 मई को एक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी के साथ कथित तौर पर भाजपा नेताओं द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था, जिसके बाद क्षेत्र में राजनीतिक विवाद की स्थिति बन गई।

बताया गया कि गर्भवती महिलाओं को दूसरे राज्य के अस्पतालों में रेफर किए जाने के मुद्दे पर कुछ नेताओं और स्वास्थ्य अधिकारी के बीच तीखी बहस हुई थी, जो बाद में कथित धमकी और विवाद में बदल गई।

पार्टी की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्वास्थ्य अधिकारी को डराने-धमकाने, अपशब्दों के प्रयोग, शारीरिक रूप से परेशान करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जो पार्टी अनुशासन के खिलाफ हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़